तीसरे दिन कमाई में आया उछाल, क्या अब रफ्तार पकड़ेगी 'भोला'? अजय देवगन और तब्बू स्टारर 'भोला' लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है ओपनिंग डे से ही फिल्म की रफ्तार सुस्त रही लेकिन दूसरे दिन गिरावट के बाद 'भोला' की कमाई में तीसरे दिन उछाल दर्ज किया है आइए जानते हैं कि शनिवार को फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया अजय देवगन जैसे सुपरस्टार की उपस्थिति के बावजूद यह फिल्म अब तक काफी कम कमाई कर सकी है हालांकि दूसरे दिन के मुकाबले तीसरे दिन फिल्म के बिजनेस में थोड़ा सुधार देखने को मिला है जहां 'भोला' ने दूसरे दिन 7.40 करोड़ का कारोबार किया था, वहीं तीसरे दिन शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने 11.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 30.10 करोड़ रुपये हो गया है भोला