'भूल चूक माफ' को लेकर आया ये बड़ा अपडेट फिल्म 'भूल चूक माफ' में राजकुमार राव नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ वामिका गब्बी भी हैं। हाल ही में फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। विदेशी मार्केट में फिल्म का वितरण यशराज फिल्म करेगी। इस बात की जानकारी वाईआरएफ के सोशल मीडिया पेज से दी गई है। यह फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है। वहीं, इसका निर्माण दिनेश विजन ने किया है। एंटर