अमर उजाला
Tue, 15 April 2025
राजकुमार राव और वामिका गब्बी जल्द ही रोमांटिक कॉमेडी फिल्म भूल चूक माफ में नजर आएंगे
यह फिल्म 9 मई को रिलीज होने वाली है, इससे पहले, निर्माताओं ने 'कोई ना' गाने का टीजर जारी किया है
फिल्म का पूरा ट्रैक 'कोई ना' 16 अप्रैल को रिलीज होगा, गाने के टीजर में वामिका और राजकुमार राव का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला
राजकुमार ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया कर लिखा- जिन्हें देख कर आईना भी शर्माए, चलो कल उनकी प्रेम कहानी में खो जाएं
उन्होंने आगे लिखा- साल के रोमांटिक गीत का अनुभव करने के लिए तैयार हो जाइए, 'कोई ना' टीजर आउट, गाना कल रिलीज होगा
करण शर्मा द्वारा निर्देशित और लिखित यह रोमांटिक कॉमेडी वाराणसी की गलियों में सेट है
'भूल चूक माफ' का निर्माण दिनेश विजन ने अमेजन एमजीएम स्टूडियो के साथ मिलकर किया है
पलक के साथ डेटिंग की खबरों पर इब्राहिम अली ने तोड़ी चुप्पी