अमर उजाला
Mon, 20 April 2026
अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की अदाकारी वाली फिल्म 'भूत बंगला' ने वीकएंड पर अच्छा कलेक्शन किया है।
17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी।
तीसरे दिन फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसने रविवार को 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
शनिवार और शुक्रवार को इस फिल्म की कमाई क्रमश: 19 और 12.25 करोड़ रुपये थी।
पेड प्रिव्यू में इसने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह फिल्म का टोटल कलेक्शन 58 करोड़ रुपये हो गया है।
तीन दिनों में ही यह फिल्म 50 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।
इसमें अक्षय कुमार और वामिका गब्बी के अलावा असरानी, परेश रावल, राजपाल यादव और तब्बू हैं।
इसके निर्देशक प्रियदर्शन हैं। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने 14 वर्षों के बाद इस फिल्म में एक-साथ काम किया है।
राशा थडानी ने फ्लॉन्ट किया नया हेयर स्टाइल, फैंस ने लुटाया प्यार