अमर उजाला
Tue, 21 April 2026
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया है, जानिए?
‘भूत बंगला’ के सोमवार के कलेक्शन की बात करें तो इसने 6.75 करोड़ रुपये कमाए हैं।
फिल्म ‘भूत बंगला’ ने रविवार को 23 करोड़ रुपये अपने खाते में जमा किए थे।
अक्षय कुमार की फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 64.75 करोड़ रुपये हो चुका है।
अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ उनकी पिछली फिल्मों जैसा कमाल नहीं दिखा पा रही है।
इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, तब्बू जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म काे प्रियदर्शन ने डायरेक्टेड किया है।
‘भूत बंगला’ के अलावा थिएटर में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ भी मौजूद है। इस फिल्म ने रिलीज के 33वें दिन 1.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं ‘डकैत’ ने रिलीज के 11वें दिन 40 लाख रुपये कमाए।
वीकएंड पर बॉक्स ऑफिस पर छाई 'भूत बंगला'