ट्रेडिशनल लुक में भूमि ने ढाई कयामत अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने आज मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर की हैं वे वाइन कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रही हैं मैचिंग ज्वैलरी और जूड़ा के साथ भूमि ने अपना लुक कंपलीट किया है भूमि ने फोटोज के साथ कैप्शन लिखा है, 'सोहनी मेरा दिल ले गई ओए होए' भूमि के स्टाइलिश लुक की फैंस तारीफ कर रहे हैं एक यूजर ने लिखा, 'आपकी खूबसूरती में एक अलग किस्म का जादू है' -