भूषण को दिव्या से हुआ था एकतरफा प्यार, फिर ऐसे बनी बात

अमर उजाला

Tue, 13 February 2024

Image Credit : instagram

टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार दुआ और अभिनेत्री दिव्या खोसला आज शादी की सालगिरह मना रहे हैं, चलिए जानते हैं उनकी प्रेम कहानी

Image Credit : instagram

भूषण कुमार और दिव्या खोसला की प्रेम कहानी की शुरुआत साल 2004 में हुई थी, 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' की शूटिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई

Image Credit : X

मीटिंग प्रोफेशनल थी, लेकिन भूषण को दिव्या से पहली नजर में एकतरफा प्यार हो गया, फिर भूषण ने दिव्या को मैसेज किए और दोनों के बीच चैटिंग शुरू हो गई

Image Credit : सोशल मीडिया

दिव्या ने खुलासा किया था कि उन्हें लड़कों के करीब जाना पसंद नहीं, इसलिए उन्हें लगा कि भूषण उनके साथ टाइमपास कर रहे हैं, तब उन्होंने भूषण से बात करनी बंद कर दी

Image Credit : X

भूषण परेशान हो गए और उन्होंने चचेरे भाई अजय कपूर को दिव्या के पास दिल्ली भेज दिया, फिर अजय से मिलने के बाद दिव्या को समझ आया कि भूषण सच में उन्हें प्यार करते हैं

Image Credit : instagram

भूषण की बहन की शादी में दिव्या का परिवार भी आया और दोनों के रिश्ते को हरी झंडी दिखा दी, दिव्या को भी भूषण पसंद आ गए थे और दोनों ने वैष्णो देवी के मंदिर में शादी कर ली

Image Credit : X

बोल्ड अंदाज में शमा ने दिखाईं कातिल अदाएं

instagram
Read Now