इन फिल्मों पर लगा कंटेंट चोरी करने का आरोप आज कल सिनेप्रेमियों की आंखें चील की तरह तेज हो गई हैं दर्शक फिल्मों की कहानी से लेकर इनमें फिल्माए गए सीन्स पर भी कड़ी नजर बनाकर रखते हैं ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दर्शकों की बदौलत बॉलीवुड फिल्मों में हॉलीवुड से चुराए सीन्स का खुलासा हुआ है फैंस इन बड़े बजट की फिल्मों के निर्माता-निर्देशकों से काफी नाराज भी नजर आए चलिए बताते हैं कौन सी फिल्मों पर सीन चुराने का आरोप लगा है बीते दिनों एनिमल का टीजर रिलीज हुआ, जिसमें रणबीर कुल्हाड़ी लिए मारधाड़ करते दिख रहे हैं फैंस के मुताबिक संदीप रेड्डी वांगा ने यह एक्शन सीक्वेंस साउथ कोरियन फिल्म 'ओल्डबॉय' से चोरी किया है 'पठान' में शाहरुख-सलमान के ट्रेन सीक्वेंस ने खूब चर्चा बटोरी थी हालांकि, बाद में फैंस को जब पता लगा कि यह 'जैकी चैन' की एनिमेटेड फिल्म से कॉपी था, तो इसे खूब ट्रोल किया गया था अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है रणबीर-आलिया स्टारर इस फिल्म में 'अस्त्र गुरुकुल' का कॉन्सेप्ट दर्शकों को हॉलीवुड फिल्म 'एक्स मैन' की याद दिलाता है शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित 'जवान' में पट्टियों से बंधे किंग खान को दिखाने वाले पोस्टर पर भी कॉपी का टैग लगा था अभिनेता का बैंडेड चेहरा देखने के बाद दर्शकों ने कहा था कि यह हॉलीवुड फिल्म 'डार्कमैन' से प्रेरित है ...