लॉकअप 2 में नजर आएंगे बिग बॉस के ये प्रतिभागी एकता कपूर का रियलिटी शो लॉक अप का दूसरा सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है दावा किया जा रहा है कि इस सीजन में बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स भी नजर आ सकते हैं दावा किया जा रहा है कि लॉक अप सीजन 2 के मेकर्स ने शिव ठाकरे को भी इस रियलिटी शो के लिए अप्रोच किया है, बता दें कि शिव बिग बॉस 16 के पहले रनरअप हैं बिग बॉस 16 में अर्चना गौतम ने फैंस का खूब मनोरंजन किया, दावा किया गया है कि लॉक अप सीजन 2 के लिए अर्चना को अप्रोच किया है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस 16 की प्रतिभागी रहीं सौंदर्या शर्मा से भी लॉक अप 2 के लिए बातचीत जारी है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉक अप 2 शो मार्च के मिड तक फैंस के बीच लौट सकता है -------------