अंदर से ऐसा दिखेगा बिग बॉस 16 का घर टीवी जगत के इस बहुचर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 16वें सीजन की थीम सर्कस है। बिग बॉस 16 की इस थीम को ध्यान में रखते हुए शो के आर्ट डायरेक्टर उमंग कुमार ने काफी खूबसूरती से इस सीजन के लिए बिग बॉस का नया घर डिजाइन किया है। शो के इस नए घर के गार्डन एरिया में जोकर के चेहरे और सर्कस का माहौल नजर आ रहा है। साथ ही गार्डन में सभी प्रतिभागियो के लिए जिम और पूल एरिया के साथ ही एक शानदार स्विमिंग पूल भी बनाया गया है। गार्डन एरिया में ही जोकर के मुंह की तरह एक गेट बनाया गया है, जिससे लिविंग एरिया में एंट्री मिलती हैं। घर में अंदर जाते ही इसका इंटीरियर पूरी तरह से बदल दिया गया है। Bigg Boss 16, Salman Khan,