अमर उजाला
Sat, 27 January 2024
सलमान खान का शो 'बिग बॉस 17' को पांच फाइनलिस्ट मिल चुके हैं और वे शो जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं
सभी प्रतिभागियों को उनके प्रसंशकों का समर्थन मिल रहा है, अब मुनव्वर को छोटे भाईजान का समर्थन मिला है
'बिग बॉस 16' में धमाल मचा चुके अब्दु रोजिक 'बिग बॉस 17' के फिनाले से पहले मुंबई पहुंच चुके हैं, उनका वीडियो भी वायरल हुआ
इस दौरान पैपराजी ने अब्दु से उनके पसंदीदा प्रतिभागी के बारे में पूछा और यह भी सवाल किया कि कौन इस बार ट्रॉफी जीत सकता है
इस पर अब्दु ने कहा कि मुनव्वर फारूकी 'बिग बॉस 17' की ट्रॉफी जीतने की क्षमता रखते हैं, उन्हें सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे
साथ ही मजाकिया अंदाज में अब्दु ने कहा कि मुनव्वर के लिए उनकी कई प्रेमिकाएं वोट करेंगी
फाइटर के इस किरदार से निराश जावेद अख्तर, सुर्खियों में रिव्यू