अमर उजाला
Tue, 16 January 2024
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' में अभिषेक कुमार अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय के साथ हैं
शो में ईशा के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल अक्सर अभिषेक को टॉर्चर करते नजर आते हैं, अब इस पर अभिषेक की मां ने प्रतिक्रिया दी है
अभिषेक की मां ने कहा कि घरवालों ने जो भी उनके बेटे पर आरोप लगाए हैं, वे सभी झूठे हैं, बल्कि वे अभिषेक को परेशान करते हैं
ईशा ने कहा कि अभिषेक के पिता उन्हें मारते थे, लेकिन ऐसा नहीं है, न उनके पिता ने और न ही मैंने कभी अभिषेक पर हाथ उठाया है
उन्होंने कहा मुझे खुशी है कि ईशा और अभिषेक का ब्रेकअप हो गया, मैं इससे खुश हूं, मैंने अभिषेक को बड़ी मुश्किल से संभाला है
उन्होंने कहा कि अभिषेक, ईशा से बहुत प्यार करते थे, ब्रेकअप के बाद वे बुरी तरह से टूट गए, लेकिन हमने उन्हें संभाल लिया
आयुष्मान ने साझा की रियल लाइफ 'ड्रीम गर्ल' की तस्वीर!