बिग बॉस की फटकार के बाद ऐश्वर्या का रो-रोकर बुरा हाल
अमर उजाला
Tue, 17 October 2023
Image Credit : सोशल मीडिया
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' ने दस्तक दे दी है, शुरू होते ही शो में जबर्दस्त हंगामा देखने को मिल रहा है
Image Credit : सोशल मीडिया
मुनव्वर फारूकी और मानरा चोपड़ा के बीच झगड़ा दर्शकों का ध्यान खींच रहा है, वहीं ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट का रोमांस लोगों को बहुत पसंद आ रहा है
Image Credit : सोशल मीडिया
हाल ही में 'बिग बॉस 17' का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें नील ऐश्वर्या के मूड स्विंग्स को ठीक करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
दरअसल, 'बिग बॉस 17' में एंट्री लेते ही ऐश्वर्या शर्मा को बिग बॉस ने फटकार दिया था, वह बाकी प्रतिभागियों से कह रही थीं, 'जब वो खतरों के खिलाड़ी में थी तब ही उन्हें बिग बॉस का ऑफर आया था' इस पर बिग बॉस ने नाराजगी जताई
Image Credit : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या जब रोने लगीं तो नील ने समझाते हुए कहा, 'इतना इमोशनली मत लो किसी भी चीज को'... इस पर ऐश्वर्या कहती हैं कि मेरे मूड स्विंग्स हो रहे हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या आगे कहती हैं, 'मुझे समझ नहीं आ रहा कि मुझे ऐसा डर क्यों लगा यहां पर', इस पर नील कहते हैं, 'पहली बार था इसलिए'....फिर ऐश्वर्या कहती हैं कि ऐसे कैसे हो जाता है, इतनी स्ट्रांग हूं मैं और रो रही हूं यहां पागल की तरह