अमर उजाला
Mon, 15 January 2024
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' में अक्सर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच झगड़े देखने को मिलते हैं
विक्की की मां ने अपनी बहू अंकिता के खिलाफ कई बातें कीं और कहा कि अंकिता पति विक्की की इज्जत नहीं करती हैं
अब इस पर राखी सावंत ने वीडियो साझा करते हुए अंकिता की सास को लताड़ लगाई है और उन्हें चुप रहने की सलाह दी
वीडियो में राखी ने कहा कि याद रखिए सास भी कभी बहू थी, पति-पत्नी के बीच आप क्यों कबाब में हड्डी बन रही हैं
विक्की जीजा जी अच्छे हैं, उन्हें समझाइए कि अंकिता का साथ दें, आप घर बसाने का काम करो तोड़ने का नहीं
राखी सावंत ने फटकार लगाते हुए कहा कि अंकिता ही बिग बॉस 17 जीतेंगी, तब आप मेरी बहू-मेरी बहू के नारे लगाएंगी
क्या टूटने की कगार पर है विक्की-अंकिता की शादी!