अमर उजाला
Fri, 26 January 2024
सलमान खान का शो 'बिग बॉस 17' आखिरी पड़ाव पर है और रोहित शेट्टी घर में सभी प्रतिभागियों की पोल पट्टी खोल रहे हैं
अब रोहित शेट्टी ने मन्नारा से बात करते हुए उन्हें शो में उनकी असलियत का अहसास कराया और कई तीखे सवाल पूछे
रोहित ने मन्नारा से कहा कि आप दोस्तों के लिए भावुक जरूर हैं, लेकिन जब असली मुसीबतें सामने आती हैं तो आपका रूप बदल जाता है
जब कैप्टन बनने का खेल और या कोई नॉमिनेशन, अगर आपको कोई नॉमिनेट कर दें या कोई समर्थन न करें तो आपका व्यवहार बदल जाता है
जब मुनव्वर आपसे बात नहीं करना चाहता था तो आप क्यों उनके पीछे-पीछे गईं, अगर कोई गलत है तो उनसे बात मत करो, उनके बारे में बुरा क्यों बोलना है
इस पर मन्नारा कहती हैं कि मुनव्वर गलत थे, तभी रोहित भी फटकार लगाते हुए कहते हैं कि आप उनसे बात करना छोड़ सकती थीं, लेकिन ऐसा नहीं किया
रिलीज के साथ ही HD में लीक हुई फाइटर!