अमर उजाला
Thu, 25 January 2024
सलमान खान का शो 'बिग बॉस 17' फिनाले के करीब पहुंच गया है, वहीं शो से बेघर हुए प्रतिभागी अब अपने बारे में बात कर रहे हैं
समर्थ जुरैल भी बाहर हो चुके हैं, जब वे घर में थे, तब उनकी गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय के साथ उनके इंटीमेट वीडियो खूब वायरल होते थे
अब ईशा को किस और गले लगाने वाले वीडियो वायरल होने पर समर्थ ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह उनका प्यार दिखाने का तरीका था
समर्थ ने कहा- मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को चूमकर या गले लगाकर कुछ भी गलत नहीं किया, यह प्यार जताने का मेरा तरीका था
जैसे जब मैं शो से बाहर निकल रहा था तो अंकिता लोखंडे ने भी छोटे भाई की तरह मेरे गाल पर किस किया, यह प्यार दिखाने का एक तरीका है
गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड एक दूसरे के साथ होते हैं, मैं भी वैसा ही व्यवहार करता था, पार्टनर एक-दूसरे को गले लगाते हैं और चूमते हैं तो मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता
यदि यह बहुत विवादास्पद होता तो इन्हें टेलीविजन पर प्रसारित नहीं किया जाता, यह दिशानिर्देशों के तहत था और इसलिए इसे प्रसारित किया गया
राकेश रोशन ने किया फाइटर का रिव्यू, सिड को बताया सबसे बेस्ट