अंकिता के समर्थन में विक्की, मां के लिए कही यह बात बिग बॉस 17 में विक्की और अंकिता ने अपने खेल से खूब सुर्खियां बटोरीं शो में दोनों के बीच अक्सर लड़ाइयां देखने को मिलती थीं, कई बार विक्की पर अंकिता को सपोर्ट नहीं करने के आरोप भी लगते थे अब विक्की आखिरकार अंकिता के समर्थन में खड़े हो गए हैं शो के दौरान अंकिता की सास की कही बातों पर विक्की ने अपनी पत्नी को सपोर्ट किया है उन्होंने कहा कि उनकी मां ने जो कहा वो अनुचित था उन्होंने कहा कि हमारे बीच के झगड़े देखकर उन्होंने ऐसा कहा, लेकिन उनके शब्दों का चयन सही नहीं था एंटरटेनमेंट डेस्क