अमर उजाला
Mon, 11 September 2023
राजस्थान में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होना है, इस सियासी मैदान में राजस्थान की मशहूर डांसर और 'बिग बॉस' फेम गोरी नागौरी भी नजर आएंगी
गौरी ने राजनीति में अपने प्रवेश का एलान किया है और बताया है कि वह राजस्थान से चुनाव लड़ेंगी
एक वीडियो साझा कर गोरी ने कहा कि उनके पास कई पार्टियों से ऑफर आए हैं, वह किस पार्टी में शामिल होगी इसका जल्द ही खुलासा करेंगी
गौरी ने कहा कि राजस्थान में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, इस बार भी वही घिसे-पिटे लोग चुनाव लड़ने वाले हैं, ये वही लोग हैं, जिन्होंने आम लोगों की सुविधा और हक की बात कभी नहीं की
अब मैं मैदान में आ रही हूं, विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रही हूं, हम सब मिलकर विकसित और खुशहाल नागौर बनाएंगे, मुझे विश्वास है कि आप सब मुझे सपोर्ट कर मेरा साथ देंगे
'बिग बॉस 16' में धमाल मचाने के बाद गौरी की लोकप्रियता में इजाफा हुआ, अब वह सियासी पारी भी खेलने को तैयार हैं
अरमान के घर फिर गूंजेगी किलकारी! दूसरी पत्नी दूसरी बार प्रेग्नेंट