एल्विश की जीत पर झूमीं शहनाज गिल, जताई खुशी बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव खबरों में छाए हुए हैं यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर की जीत ने उन्हें स्टार बना दिया है ट्रॉफी अपने नाम करने पर एल्विश को हर तरफ से बधाई मिल रही है इस बीच शहनाज गिल ने भी उनकी पीठ थपथपाई है शहनाज ने एल्विश के लिए एक पोस्ट लिखा है और कहा है, 'एल्विश तुमने इतिहास रच दिया है' शहनाज ने आगे लिखा, 'बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने पर एल्विश यादव आपको बधाई हो, आपने इतिहास रच दिया है...पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री, जो शो का विजेता बना है' --