क्या पूजा कर पाएंगी बिग बॉस की ट्रॉफी पर कब्जा? आज यानी 14 अगस्त को बिग बॉस ओटीटी 2 का ग्रांड फिनाले है इस वक्त घर में पांच फाइनलिस्ट बचे हैं- पूजा भट्ट, एल्विश यादव, मनीषा रानी, अभिषेक यादव और बेबिका धुर्वे इन पांचों के बीच ट्रॉफी को लेकर कड़ी टक्कर है, पूजा भट्ट के फैंस उनके जीतने की दुआ कर रहे हैं गौरतलब है कि पूजा भट्ट मशहूर अभिनेत्री और फिल्म निर्देशक हैं, वह इंडस्ट्री के नामी निर्देशक महेश भट्ट की बेटी हैं पूजा भट्ट ने डैडी, दिल है के मानता नहीं, सड़क, प्रेम दीवाने, जानम, जुनून और क्रांति क्षेत्र जैसी फिल्मों में काम किया है बिग बॉस के घर में शुरू से पूजा भट्ट दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही हैं, देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह ट्रॉफी अपने घर लेकर जा पाती हैं! --