दुबई में घर के बाद लग्जरी गाड़ी के मालिक बने एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं हाल ही में एल्विश ने दुबई में आलीशान घर खरीदा था जिसका टूर भी उन्होने अपने व्लॉग में कराया था वहीं अब सोशल मीडिया सेंसेशन ने एक और अचीवमेंट अपने नाम कर लिया है दरअसल, एल्विश यादव ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी लेटेस्ट एक्सपेंसिव कार खरीदने की जानकारी दी है सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने ब्लू कलर की मर्सिडीज बेंज E53 AMG कैब्रियोलेट अपने कार कलेक्शन में एड की है राइड से घर वापस आने के बाद, एल्विश को अपने दोस्तों और परिवार के साथ केक काटते देखा गया मनोरंजन