एल्विश यादव से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव इस वक्त सुर्खियों में हैं एक शख्स ने उन्हें कॉल करके एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी आरोपी ने एल्विश को जान से मारने की धमकी भी दी थी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है बताया जा रहा है कि वह शख्स वजीराबाद गांव का रहने वाला है एल्विश यादव ने 25 अक्तूबर को गुरुग्राम में मामला दर्ज कराया था -----jdvsd