अमर उजाला
Sun, 24 September 2023
'बिग बॉस ओटीटी 2' जीतने के बाद से ही एल्विश यादव चर्चा में बने हुए हैं
हाल ही में उन्होंने दुबई में एक आलिशान घर खरीदा और अब वह लग्जरी गाड़ी के मालिक बने
इस बीच यूट्यूबर एल्विश सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट वीडियो को लेकर ट्रोल हो गए
एल्विश ने बी प्राक सॉन्ग के आने वाले गाने पर लिप-सिंक करते हुए एक क्लिप साझा की, जो यूजर्स को पसंद नहीं आई
वीडियो शेयर करते हुए एल्विश ने लिखा, ''रोक लो गाइज, मुझे रोक लो, मैं गलत लाइन में जा रहा हूं। मेरे भाई बी प्राक का अद्भुत गाना''
वीडियो में उनके खराब अभिनय कौशल के लिए लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर दिया
यूजर्स ने कहा कि खराब अभिनय के लिए आप अर्जुन कपूर और सलमान खान को ट्रोल करते हो, उनसे बेकार एक्टिंग तो आप कर रहे हो
'सर्वगुण संपन्न' हैं राघव की परिणीति