अंदर से ऐसा दिखता है मनीषा रानी का नया आशियाना 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' की फाइनलिस्ट मनीषा रानी खूब चर्चा बटोर रही हैं, उनके बैक-टू-बैक कई म्यूजिक वीडियोज आ रहे हैं मुंबई में मनीषा रानी कभी किराए पर रहती थीं, लेकिन अब उन्होंने नया घर भी खरीद लिया है हाल ही में मनीषा रानी ने फैंस को अपने इस नए आशियाने की सैर कराई मनीषा ने अपने पुराने घर की भी झलक दिखाई और कहा कि इससे उनकी तमाम यादें जुड़ी हैं और इसे छोड़ते हुए काफी बुरा लग रहा है मनीषा ने फिर अपने नए घर की झलक दिखाते हुए कहा, 'आखिरकार हम पहुंच गए अपने नए घर में। मैं हमेशा से बालकनी वाला घर चाहती थी। मैं अब बहुत खुश हूं।' मनीषा के नए घर में एक किचन, दो वॉशरूम, दो मास्टर बेडरूम और सभी के साथ एक-एक बालकनी है --------