हम सिर्फ दोस्त हैं! टोनी को डेट करने पर मनीषा ने कही दिल की बात बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नजर आईं मनीषा रानी अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं जब से वह शो से बाहर आईं हैं तब से लगातार टोनी कक्कड़ संग उनके अफेयर की खबरें जोरों पर हैं बीते दिनों मनीषा को मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ स्पॉट किया गया था जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं अब हाल ही में मनीषा रानी ने सिंगर टोनी कक्कड़ को डेट करने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है मनीषा रानी ने मीडिया से खास बातचीत करते हुए टोनी कक्कड़ से अपने अफेयर की खबरों को गलत बताया है मनीषा ने कहा, 'हम सिर्फ अब तक दो बार ही मिले हैं और सिर्फ दोस्त हैं', हम साथ में बस काम कर रहे हैं, जिस पर मैं अभी बात नहीं कर सकती" लेकिन मीडिया में चल रहा है कि हम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, हम जिस चीज से बच रहे थे, वो ही हाइलाइट हो गया मनोरंजन