दो साल की बेटी के साथ जिम में दिखीं बिपाशा, वर्कआउट करती दिखीं देवी बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु लंबे समय से पर्दे से गायब हैं। इन दिनों वह मदरहुड का आनंद ले रही हैं। बिपाशा दो साल पहले मां बनी थीं और उन्होंने अपनी बेटी का नाम देवी रखा। बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर दोनों मिलकर अपनी बेटी की परवरिश कर रहे हैं। बिपाशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी बेटी के वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। इस बार बिपाशा अपनी बेटी के साथ वर्कआउट करती दिखीं। फोटो में करण को भी जिम में एक्सरसाइज करते हुए देखा जा सकता है। बिपाशा की ये तस्वीरें फैन्स के बीच वायरल हो रही हैं, खासकर इसलिए क्योंकि देवी जिम में नजर आ रही हैं। ENT