रूह कंपा देने वाली इस हॉरर फिल्म से हिल गया था बॉक्स ऑफिस ऑडियंस में हॉरर फिल्मों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है 21 साल पहले रिलीज हुई फिल्म राज ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था डिनो मोरिया और बिपाशा बसु की फिल्म 'राज' को पर्दे पर इस तरह उतारा गया था कि देखने वालों की रूह कांप गई थी बेहद कम लागत में बनीं इस फिल्म ने छप्परफाड़ कलेक्शन किया था 5.25 करोड़ रुपये में बनी हॉरर फिल्म 'राज' ने बजट से 7 गुना ज्यादा कमाई की थी बिपाशा बसु की इस फिल्म ने दुनियाभर में 36.37 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था ......