सैंटा बने करण, देवी का दिखा क्यूट अंदाज, बिपाशा ने साझा की क्रिसमस की तस्वीरें
अमर उजाला
Tue, 24 December 2024
Image Credit : इंस्टाग्राम- बिपाशा बसु
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने इस साल क्रिसमस का त्योहार अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा की हैं।
Image Credit : इंस्टाग्राम- बिपाशा बसु
बिपाशा की बेटी देवी का क्यूट अंदाज इन तस्वीरों में नजर आ रहा है। मरून रंग की फ्रॉक में देवी बेहद प्यारी लग रही थीं।
Image Credit : इंस्टाग्राम- बिपाशा बसु
क्रिसमस के इस खास मौके पर बिपाशा के पति करण सिंह ग्रोवर ने भी अपना सैंटा अवतार दिखाया। अपनी बेटी देवी के लिए वह सैंटा बनकर क्रिसमस का जश्न मना रहे थे।
Image Credit : इंस्टाग्राम- बिपाशा बसु
बिपाशा बसु ने इस मौके पर रेड कलर के स्टाइलिश आउटफिट में अपनी तस्वीरें साझा की। उनका लुक क्रिसमस के रंगों के साथ पूरी तरह से मेल खा रहा था।
Image Credit : इंस्टाग्राम- बिपाशा बसु
इन तस्वीरों से साफ है कि बिपाशा और उनका परिवार इस त्योहार के दौरान एक दूसरे के साथ बहुत खुश थे। उनकी बेटी देवी और पति करण के साथ बिताए गए ये पल बहुत ही खास थे।
Image Credit : इंस्टाग्राम- बिपाशा बसु
बिपाशा ने सोशल मीडिया पर अपनी और अपने परिवार की खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं, जो फैंस के बीच वायरल हो रही हैं। फैंस ने इन तस्वीरों पर ढेर सारी शुभकामनाएं और प्यार भेजा है।