फिटनेस के मामले में यंग एक्टर्स को मात देते हैं अनिल कपूर अनिल कपूर के बारे में कहा जाता है कि वह अपनी उम्र से ज्यादा यंग दिखते हैं आज अभिनेता 66वां जन्मदिन मना रहे हैं, लेकिन फिटनेस के मामले में वह यंग एक्टर्स को भी पीछे छोड़ देते हैं खुद को फिट रखने के लिए अभिनेता घंटों पसीना बहाते हैं और डाइट का भी काफी ध्यान देते हैं अभिनेता का मानना है कि फिट रहने के लिए वर्कआउट से ज्यादा डाइट पर ध्यान देना जरूरी है अभिनेता रोजाना 1 से 1.5 घंटे जिम करते हैं, जिसमें कार्डियो और वेट ट्रेनिंग शामिल होती है, वह साइकिलिंग और हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग भी करते हैं वह हर दो घंटे में कुछ खाते हैं और दिन की शुरुआत खाली पेट पानी पीकर करते हैं, ब्रेकफास्ट में वह ब्राउन ब्रेड सैंडविच, अंडा और ब्लैक कॉफी लेते हैं लंच में अनिल दाल, सब्जी, ब्राउन राइस और रोटी खाते हैं और डिनर में सैलेड खाना पसंद करते हैं अनिल कपूर