अमर उजाला
Fri, 5 January 2024
'एनिमल' के बाद से बॉबी देओल के सितारे बुलंदियों पर हैं
फिल्म में अपने किरदार 'अबरार' से बॉबी ने दर्शकों का दिल जीत लिया
बिना एक भी डायलॉग के बॉबी ने लाइमलाइट चुराई
फिल्म में एंट्री से लेकर रणबीर कपूर के साथ अपनी आखिरी फाइट सीन तक बॉबी के किरदार की खूब सराहना हुई
लेकिन अब इस फाइट सीन को लेकर एक विवाद शुरू हो गया है, फैंस इसे कॉपी बता रहे हैं
जी हां, सोशल मीडिया पर फैंस इसे साल 2001 में आई बॉबी की फिल्म 'आशिक' से कॉपी बता रहे हैं
जिसमें, एयरपोर्ट पर बॉबी फिल्म के खलनायक से दो-दो हाथ कर रहे हैं
12वीं फेल की श्रद्धा के लिए आसान नहीं था इंडस्ट्री में आना!