बॉबी पर बरसा एनिमल को-स्टार रश्मिका का प्यार बॉबी देओल जिन्हें प्यार से लॉर्ड बॉबी कहा जाता है, आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं बॉबी देओल हाल ही में फिल्म 'एनिमल' में अपने दमदार किरदार से दर्शकों का दिल जीतते नजर आए अभिनेता के जन्मदिन पर सुबह से ही बधाइयों का तांता लगा हुआ है इसी कड़ी में 'एनिमल' को-स्टार रश्मिका मंदाना ने भी बॉबी देओल को जन्मदिन की बधाई दी है अभिनेत्री ने बॉबी संग एक तस्वीर साझा कर लिखा, 'आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं' रश्मिका मंदाना ने जोड़ा, 'हमेशा के लिए प्यार', इसके साथ ही अभिनेत्री ने हार्ट और पार्टी इमोजी का भी इस्तेमाल किया है सीटिए