अमर उजाला
Sun, 7 January 2024
बॉबी देओल इन दिनों 'एनिमल' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया
रणबीर कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना सहित अन्य लोग 'एनिमल' की सफलता का जश्न मनाने के लिए एक साथ आए
पार्टी से बॉबी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे भीड़ में घिरे नजर आए और फैंस सेल्फी लेने की होड़ में थे
इस दौरान बॉबी के बॉडीगार्ड्स फैंस को पीछे हटाने की कोशिश कर रहे थे और उन्हें धक्का मार रहे थे
बॉडीगार्ड की इस हरकत पर बॉबी ने उन्हें टोका और चिल्लाते हुए कहा कि धक्का मत दो, आराम से, कहीं लग न जाए
बॉबी ने फिर एक बच्ची समेत फैंस के साथ सेल्फी भी ली, अभिनेता के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया
बिपाशा ने जन्मदिन पर दिखाई अपनी 'दुनिया' की झलक