अक्षय कुमार ने बेच डाले दो फ्लैट, जानें कितना हुआ मुनाफा

अमर उजाला

Mon, 24 March 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम @akshaykumar
अक्षय कुमार इन दिनों सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने दो फ्लैट बेचे हैं।
 
Image Credit : सोशल मीडिया
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने मुंबई में दो अपार्टमेंट्स को बेचकर 6.60 करोड़ रुपये का बड़ा मुनाफा कमाया । ये अपार्टमेंट्स बोरीवली के एक शानदार टाउनशिप में स्थित थे, जिन्हें उन्होंने 2017 में खरीदा था।
Image Credit : सोशल मीडिया
दोनों अपार्टमेंट्स ओबेरॉय स्काई सिटी, बोरीवली ईस्ट में स्थित थे। ये अपार्टमेंट्स 34वीं मंजिल पर थे। पहला अपार्टमेंट अक्षय ने नवंबर 2017 में 2.82 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसका क्षेत्रफल 1,080 वर्ग फीट था। उन्होंने इसे 20 मार्च 2025 को 5.35 करोड़ रुपये में बेचा।
Image Credit : सोशल मीडिया
दूसरा अपार्टमेंट 252 वर्ग फीट का था, जिसे अक्षय ने 2017 में 67.19 लाख रुपये में खरीदा था। उन्होंने इसे 1.25 करोड़ रुपये में बेचा।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम @ akshaykumar
अक्षय ने दोनों अपार्टमेंट्स कुल मिलाकर 3.49 करोड़ रुपये में खरीदे थे और अब उन्हें 6.60 करोड़ रुपये में बेचा। इस तरह उन्हें लगभग 89 प्रतिशत का मुनाफा हुआ है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
दोनों अपार्टमेंट्स पर स्टांप ड्यूटी 40 लाख रुपये और रजिस्ट्रेशन फीस 60,000 रुपये थी। यह अक्षय का इस साल की तीसरा रियल एस्टेट डील थी। इससे पहले जनवरी में उन्होंने मुंबई के 12वीं मंजिल पर स्थित अपार्टमेंट को 4.25 करोड़ रुपये में बेचा था।
Image Credit : इंस्टाग्राम@akshaykumar

वरुण धवन ने पूजा हेगड़े के साथ नदी में लगा दी छलांग, अभिनेता ने साझा की पोस्ट

इंस्टाग्राम
Read Now