अक्षय कुमार ने लिए बाबा केदार का आशीर्वाद अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं बॉलीवुड खिलाड़ी इन दिनों फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालर एक्टर केदारनाथ में भगवान भोलेनाथ के द्वार पहुंचे मंदिर में अक्षय के चारों ओर भारी भीड़ नजर आ रही है और अक्षय उनके साथ काफी सहज खड़े दिख रहे हैं बाबा के दर्शन के बाद निकलकर अक्षय हाथ जोड़े दिख रहे हैं और वहां मौजूद लोग 'जय भोलेनाथ' के जयकारे लगाते दिख रहे हैं मनोरंजन