अगस्त्य की एक्टिंग के कायल हुए जावेद अख्तर अगस्त्य नंदा ने द आर्चीज से बॉलीवुड में कदम रख दिया है फिल्म को लोगों की मिश्रित प्रतिक्रिया मिल रही है हालांकि, जावेद अख्तर अगस्त्य से काफी इंप्रेस नजर आ रहे हैं हाल ही में उन्होंने अगस्त्य की जमकर तारीफ की एक बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वे पहले ही श्वेता बच्चन से कह चुके हैं कि उनका बेटा स्टार बनेगा जावेद अख्तर के मुताबिक ऋषि कपूर के बाद वे इंंडस्ट्री का सबसे चमकता टैलेंट हैं एंटरटेनमेंट डेस्क