एक्टिंग डेब्यू करने जा रहीं रणबीर की बहन रिद्धिमा? रिद्धिमा कपूर साहनी रणबीर कपूर की बहन हैं फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखने के बाद भी वह इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूर ही रहती हैं हालांकि, अब कहा जा रहा है कि वह जल्द ही एक शो का हिस्सा बन सकती हैं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें द फैब्यूलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्ज के तीसरे सीजन के लिए संपर्क किया गया है रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि इन सीजन में दो नए चेहरे को लाने की योजना बनाई जा रही है फिलहाल रिद्धिमा की तरफ से इस पर कोई अपडेट नहीं दिया गया है एंटरटेनमेंट डेस्क