सोहेल खान ने किराए पर दी अपनी ये प्रॉपर्टी, हर महीने वसूलेंगे इतनी मोटी रकम बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर सोहेल खान ने मुंबई के बांद्रा में अपनी कमर्शियल प्रॉपर्टी लीज पर दी है। उन्होंने यह प्रॉपर्टी को हर महीने 16.89 लाख रुपये के किराए पर दी गई है। लीज डील मार्च 2025 में रजिस्टर्ड हुई, जिसमें 60 लाख रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट लिया गया। प्रॉपर्टी गैस्पर एन्क्लेव में है, जिसका एरिया करीब 1,290 स्क्वायर फीट है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले तीन साल किराया 16.89 लाख रहेगा, फिर दो साल के लिए 17.73 लाख रुपये हो जाएगा। इस डील पर 2.67 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 1,000 रुपये रजिस्ट्रेशन चार्ज भी जमा हुआ है। सोहेल ने यह दुकान 2009 में 3.11 करोड़ रुपये में खरीदी थी, जो बांद्रा के पॉश इलाके में है। सोहेल को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 'मैंने दिल तुझको दिया', 'मैंने प्यार क्यों किया' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। एंटर