सुपरहिट रही साउथ निर्देशकों के साथ इन बॉलीवुड अभिनेताओं की जोड़ी हाल ही में खबर सामने आई थी कि आमिर खान और लोकेश कनगराज जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं इस खबर ने फैंस का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ा दिया है, फैंस अभी से मानकर चल रहे हैं कि अगर यह फिल्म बनी तो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होगी इससे पहले भी कई साउथ निर्देशकों ने बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ मिलकर शानदार फिल्में दी हैं प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी सलमान खान की फिल्म वॉन्टेड बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी एटली कुमार की फिल्म जवान शाहरुख खान की अब तक की सबसे कामयाब फिल्म है अक्षय कुमार एआर मुरुगदास के साथ हॉलीवुड फिल्म में काम कर धमाल मचा चुके हैं आमिर खान की गजनी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर सभी को हैरान कर दिया था एंटर