रणवीर सिंह पहले नॉनवेज के भयंकर शौकीन थे। लेकिन अब वह पूरी तरह शाकाहारी बन गए हैं। इन दिनों वह वीगन डाइट पर हैं।
Image Credit : Instagram
भूमि पेडनेकर
बॉलीवुड अभिनेत्री और पर्यावरणविद भूमि पेडनेकर लॉकडाउन के दौरान पूरी तरह शाकाहारी बन गईं। अपनी डाइट में आए इस बदलाव से भूमि काफी खुश भी हैं।
Image Credit : इंस्टाग्राम
रितेश देशमुख
रितेश देशमुख भी दो वर्ष पहले नॉनवेज छोड़ चुके हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी फैंस के साथ साझा की थी।
Image Credit : social media
अपनी फिटनेस के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी वर्ष 2020 में नॉनवेज पूरी तरह छोड़ दिया और शाकाहार अपना लिया है।
Image Credit : Shilpa Shetty Instagram
बॉलीवुड के फिटनेस हीरोज में से एक जॉन अब्राहम कई साल पहले ही नॉन वेज को गुडबाय कह चुके हैं। बता दें अभिनेता ने इंडस्ट्री में कदम रखते ही नॉन-वेज खाने को बाय-बाय कह दिया था।
Image Credit : Instagram- John Abraham
कंगना रणौत शुरुआत में मांसाहारी थी लेकिन मुंबई आने के बाद से वह पूरी तरह शाकाहारी हैं।
Image Credit : Instagram
अपनी खूबसूरती और अदाकारी ने सबको दीवाना बनानी वाली आलिया भट्ट ने साल 2020 में पूरी तरह से नॉन वेज का त्याग कर दिया था।
Image Credit : alia bhatt instagram
अभिनय के जादूगर माने जाने वाले कार्तिक आर्यन नॉन वेज नहीं खाते। इसके लिए अभिनेता को पेटा ने सम्मानित भी किया हुआ है।
Image Credit : अमर उजाला, मुंबई
अपने पिता पंकज कपूर द्वारा दी गई एक किताब को पढ़ने के बाद शाहिद ने नॉन वेज से दूरी बना ली है। अब अभिनेता पूरी तरह से शाकाहारी हैं।