अवनीत कौर ने बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका अवनीत कौर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों से अभिनेत्री ने एक बार फिर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। साझा की गई तस्वीरों में अवनीत बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। सफेद रंग की ड्रेस में वह कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस की धडकनें तेज हो गई हैं। एक यूजर ने तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, "कोई इतना हॉट कैसे हो सकता है।" एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा, "विराट कोहली का लाइक देखने कौन-कौन आया है।" इसके अलावा एक और शख्स ने लिखा, "विराट सर आते ही होंगे।" एंटर