माधुरी दीक्षित ने साड़ी में दिखाया रॉयल अंदाज, फैंस बोले- आप सौंदर्य की रानी हैं माधुरी दीक्षित 90 के दशक से लेकर अब तक अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज करती हैं। हाल ही में उन्होंने साड़ी में सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में वेलवेट वाली साड़ी में माधुरी काफी रॉयल अंदाज में नजर आ रही हैं। मोतियों के हार उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। उनकी तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा, "आप अद्भुत सौंदर्य की रानी हैं।" वहीं, एक अन्य ने उन्हें अप्सरा कहा। वर्क फ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित को हाल ही में भूल भुलैया 3 में देखा गया था। फिल्म में उनकी अदाकारी को दर्शकों ने खूब पंसद किया था। एंटर