रकुल प्रीत सिंह ने दिया स्वस्थ रिलेशनशिप का मंत्र रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं इस वेडिंग को लेकर इन दिनों जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं हाल ही में रकुल ने स्वस्थ और लंबे समय तक चलने वाले रिश्ते पर खुलकर बात की उन्होंने बताया कि रिलेशनशिप में अपनी कमियों का जानना जरूरी होता है और बिना किसी असुरक्षा के इस पर काम करने की आवश्यकता होती है अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें लगता है कि किसी और को पूरा करने में सक्षम होने के लिए पहले खुद में पूर्ण होना चाहिए रकुल ने बताया कि अगर पार्टनर में से कोई एक असुरक्षित हो तो रिलेशनशिप स्वस्थ नहीं हो सकता एंटरटेनमेंट डेस्क