'राहुल गांधी संग घर बसाएंगी शर्लिन?' एक्ट्रेस ने जताई इच्छा अक्सर अपने लुक की वजह से चर्चा में रहने वाली शर्लिन चोपड़ा अपने एक हालिया बयान को लेकर जबर्दस्त सुर्खियों में हैं शर्लिन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से शादी करने की इच्छा जाहिर की है, लेकिन साथ ही एक शर्त भी रख दी है शर्लिन का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेता से शादी करने के लिए हां कही है बता दें कि एक बातचीत के दौरान मीडिया ने शर्लिन से पूछा कि क्या वह राहुल गांधी से शादी करना चाहेंगी? इस पर शर्लिन ने कहा, 'हां क्यों नहीं! लेकिन साथ ही उन्होंने एक शर्त भी रख दी और कहा कि राहुल गांधी से शादी के बाद वह अपना सरनेम नहीं बदलेंगी हालांकि, राहुल गांधी संग शादी के सपने देखने के लिए शर्लिन को काफी ट्रोल किया जा रहा है --