बॉस लेडी लुक में छाईं शिल्पा शेट्टी, साझा की खूबसूरत तस्वीरें बॉलीवुड की फिटनेस आइकन शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इनमें उनका स्टाइल हर किसी को दीवाना बना रहा है। लाल रंग के कोट सूट में शिल्पा आत्मविश्वास से भरपूर और खूबसूरत नजर आ रही हैं। गहरे लाल रंग का ब्लेजर और मैचिंग पैंट उनके लुक को बोल्ड और एलिगेंट बना रहा है। खुले बाल उनके स्टाइल को और निखार रहे हैं। एक तस्वीर में वह सोफे पर बैठकर अपनी अदाओं का जादू बिखेरती नजर आ रही हैं। फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। एंटर