बॉलीवुड हसीनाएं जिन्होंने भोजपुरी फिल्मों में उड़ाया गर्दा
अमर उजाला
Wed, 31 May 2023
Image Credit : सोशल मीडिया
आज समय के साथ भोजपुरी सिनेमा भी खूब नाम कमाता जा रहा है
Image Credit : सोशल मीडिया
आम लोगों के बीच अब भोजपुरी सितारे काफी फेमस हो चुके हैं लेकिन भोजपुरी सिनेमा हमेशा से ही बॉलीवुड के काफी करीब रहा है
Image Credit : सोशल मीडिया
तभी तो बॉलीवुड एक्टर ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस भी भोजपुरी फिल्मों में अपना जलवा दिखा चुकी हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
रति अग्निहोत्री
रति अग्निहोत्री अपने दौर की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं. जिन्हों लगभग हर बड़े स्टार के साथ काम किया, कमल हासन से लेकर जैकी श्रॉफ तक के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकीं रति 2013 में वो भोजपुरी फिल्म में भी दिखीं जिसका नाम था देस परदेस
Image Credit : सोशल मीडिया
शरबानी मुखर्जी
बॉर्डर फिल्म से हर दिल पर छाने वालीं शरबानी मुखर्जी भले ही आज लाइमलाइट से कोसों दूर हों और बॉलीवुड में खास पहचान नहीं बना पाई हों लेकिन उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में काम किया और उन्हें वहां खूब पहचान भी मिली
Image Credit : सोशल मीडिया
भूमिका
फिल्म तेरे नाम में सलमान खान की निर्जरा बनकर भूमिका ने खूब तारीफ बटोरी, फिल्म में उनके किरदार ने लोगों को खूब भाया, वहीं भूमिका भोजपुरी फिल्म गंगोत्री में भी नजर आ चुकी हैं जिसमें उनके अपोजिट मनोज तिवारी थे
Image Credit : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी
सत्ते पे सत्ता से लेकर बागबान तक हेमा मालिनी का जलवा हमेशा बरकरार रहा है, हिंदी सिनेमा की बसंती को किसी परिचय की जरूरत नहीं है, अपने करियर में हेमामालिनी भोजपुरी फिल्म में भी काम कर चुकी हैं जिसका नाम था गंगा
Image Credit : सोशल मीडिया
भाग्यश्री
मैंने प्यार किया की मासूम सी सुमन ने पहली ही फिल्म से कमाल कर दिया था, इसके बाद भाग्यश्री ने कई भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया उन्हें भोजपुरी सिनेमा में काफी पसंद किया गया और उनके काम को खूब सराहा भी गया
Image Credit : सोशल मीडिया
फिल्म के प्रमोशन के लिए सितारों ने कीं अजीब हरकतें