अमर उजाला
Fri, 28 February 2025
कियारा आडवाणी
हाल ही में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने माता-पिता बनने की घोषणा सोशल मीडिया पर की है। कियारा की शादी सिद्धार्थ से 7 फरवरी 2023 को हुई थी। कियारा शादी के दो साल बाद मां बनी हैं। इसी तरह कई एक्ट्रेसेस ने शादी के कुछ सालों बाद अपने फैंस को मां बनने की खुशखबरी सुनाई।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण भी शादी के छह साल बाद मां बनीं, इनकी बेटी का नाम दुआ है। रणवीर सिंह और दीपिका की शादी 14 नवंबर 2018 को हुई थी।
करीना कपूर
करीना कपूर ने सैफ अली खान से साल 2012 में शादी की थी। शादी के चार साल बाद वह मां बनीं, पहले बेटे का नाम तैमूर है। वहीं उनके दूसरे बेटे जेह का जन्म साल 2021 में फरवरी माह में हुआ।
अनुष्का शर्मा
विराट कोहली से अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में शादी की थी। शादी के चार साल बाद यानी 2021 में इनकी बेटी वामिका का जन्म हुआ। 2024 में इनके बेटे अकाय का जन्म हुआ है।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से साल 2018 में शादी की थी। सेरोगेसी से प्रियंका चोपड़ा को एक बेटी हुई, जिसका नाम मालती है। मालती का जन्म साल 2022 में जनवरी माह में हुआ था।
ऋचा चड्ढा
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अभिनेता अली फजल से 4 अक्टूबर 2022 को शादी की थी। ये दोनों पिछले साल यानी 2024 में जुलाई माह में एक बेटी के माता-पिता बने हैं।
राशा थडानी ने मां रवीना टंडन के साथ लगाई महाकुंभ में डुबकी, शेयर कीं तस्वीरें