बिना शादी खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं ये हसीनाएं! भारतीय समाज में जहां शादियों पर काफी जोर दिया जाता है वहीं, बॉलीवुड में कुछ ऐसी हसीनाएं भी हैं जो बिना शादी के ही खुश हैं आइए जानते हैं ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में इस लिस्ट में सबसे पहला नाम तब्बू का है, 51 साल की ये अभिनेत्री खुशहाल जिंदगी जी रही हैं और एक से बढ़कर एक हिट फिल्में भी कर रही हैं सुष्मिता सेन भी अपनी दोनों बेटियों के साथ अपनी शर्तों पर जिंदगी का लुत्फ उठा रही हैं 'गदर 2' की अमीषा पटेल ने भी अभी तक शादी नहीं रचाई है आशा पारेख ने भी कभी शादी नहीं की और उन्हें इस बात का कोई मलाल नहीं है ..l