इन सितारों को रास नहीं आई राजनीति सनी देओल ने हाल ही में घोषणा की है कि वह लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे सनी से पहले भी कई सितारे राजनीति में किस्मत आजमा कर इससे दूरी बना चुके हैं गोविंदा 2004 में सांसद बने थे, लेकिन चार साल बाद उन्होंने राजनीति छोड़ दी थी अमिताभ बच्चन ने 1984 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन 1987 में उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था राजेश खन्ना भी 1992 में सांसद बने थे, लेकिन उन्होंने भी चार साल में राजनीति को अलविदा कह दिया था शेखर सुमन ने 2009 पटना साहिब से चुनाव लड़ा था, लेकिन तीन साल बाद उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली थी एंटरटेनटमेंट डेस्क