पठान-जवान नहीं, हंसल के लिए यह है साल की मूवी नंबर वन हंसल मेहता बॉलीवुड के उम्दा निर्देशकों में से एक हैं अब तक उन्होंने कई शानदार फिल्में बनाई हैं हाल ही में उन्होंने एक्स पर पोस्ट के जरिए साल की नंबर वन मूवी का नाम बताया है निर्देशक के मुताबिक उनके लिए इस साल की सबसे शानदार फिल्म थ्री ऑफ अस है एक्स पर पोस्ट के जरिए उन्होंने जयदीप, शेफाली और स्वानंद समेत फिल्म के सभी कलाकारों की जमकर तारीफ की हंसल द बकिंघम मर्डर्स नाम की फिल्म लेकर जल्द ही आने वाले हैं, इसमें करीना कपूर खान नजर आएंगी एंटरटेनमेंट डेस्क