इन फिल्मों में नहीं थे गाने, कहानी के दम पर हुईं हिट 'द लंच बॉक्स' में फिल्म 'साजन' के एक गाने को इस्तेमाल किया गया है, लेकिन इसका कोई अपना ओरिजिनल सॉन्ग नहीं था अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म 'ब्लैक' में एक भी गाना नहीं था नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर की फिल्म 'ए वेडनेसडे' में कोई गाना नहीं था, यह केवल कहानी के दम पर हिट हुई उर्मिला मातोंडकर, अजय देवगन, नाना पाटेकर की हॉरर फिल्म 'भूत' भी बिना किसी गाने के फिल्माई गई थी 'इत्तेफाक' फिल्म में सुपरस्टार राजेश खन्ना के होने के बावजूद एक भी गाना नहीं था, दर्शकों को इसकी कहानी खूब पसंद आई शशि कपूर, राज बब्बर और रेखा की फिल्म 'कलयुग' ने भी केवल कहानी के दम पर बॉक्स ऑफिस पर राज किया मनोरंजन डेस्क